{"_id":"5b8d6eb642c79246730f6673","slug":"31535995574-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पालकों को रोग के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पालकों को रोग के प्रति किया जागरूक
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। ऊर्जांचल में पशुओं की खुर पका-मुंह पका की बीमारी वायरल होने पर सोमवार को सरकारी पशु चिकित्सक ने अनपरा गांव में शिविर लगाकर पशु पालकों को बचाव के प्रति जागरूक किया।
ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को पहुंचे पशु चिकित्सक विकास बाबू सिंह ने बताया कि इस समय जनपद में खुरपका, मुंहपका की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। जिससे मवेशियों को बुखार व उनके खुर व मुंह पक जा रहे हैं। इस बीमारी के कारण पशु दूध देना तथा खाना पीना बहुत कम कर देता है। इस बीमारी का बचाव सिर्फ सावधानी बरतना ही है। उन्होंने बताया कि पशुओं के पैर व मुंह को गर्म पानी में फिटकरी व नीम की पत्ती डालकर धोया जाए। जिससे कीड़े बाहर आ सकें। धोने के बाद जीभ पर बोरिक पाउडर और ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं। पशुओं को खाने में मुलायम चारा, गुड़हल का फूल, मिश्री तथा सौंफ का घोल पिलाएं। बीमार पशुओं का खाना दूसरे पशुओं को न खिलाएं। इस दौरान उन्होंने पशु पालकों को दवायें भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से पशुओं का टीकाकरण भी किया जाएगा। टीम में एमएल मिश्रा, आदित्य यादव आदि शामिल थे। इस मौके पर शंकर सिंह, विकास सिंह, गंगाराम, मोतीचन्द, राममिलन बैसवार, सूरज पनिका, रामजनम आदि उपस्थित थे।