{"_id":"5b254b104f1c1b684d8b6c9f","slug":"31529170704-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटियों का ताला चटका कर हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटियों का ताला चटका कर हजारों का माल किया पार
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित एआरटीओ दफ्तर के पास चाय-पान की दो गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपए का माल चुरा लिया। बीती रात चोरों ने एआरटीओ दफ्तर के पास राबर्ट्र्सगंज के विकास नगर निवासी सालिक राम दूबे की पान की गुमटी का ताला तोड़ कर करीब 500 का गुटका, सिगरेट व अन्य सामान चुरा ले गए। लोढ़ी गांव निवासी भगवान दास की गुमटी का प्लाई तोड़कर हजारों रुपये का ठंडा व अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह आठ बजे दुकान खोलने गए दुकानदार को जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ितों ने बताया कि पूर्व में चोरों ने बनारसी शुक्ला समेत अन्य लोगों की गुमटी तोड़कर चोरी किए थे। सूचना देने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं सकी है, इससे चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस ने कहा कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।