{"_id":"5ae9ff034f1c1b6e098b7933","slug":"31525284611-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र का होगा सीमाकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र का होगा सीमाकंन
Updated Wed, 02 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र के खनन क्षेत्र का सीमांकन होगा। इसके लिए डीएम ने सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी हैं। आवांटित क्षेत्र से अधिक खनन करने वाले पट्टा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में कई पट्टा धारक पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कराए गए पत्थरगड्डी को उखाड़ कर अवैध ढंग से पत्थर का खनन करा रहे हैं। यहीं नहीं प्रतिबंध के बाद भी खाईं हो चुकी कई खदानों मेें खनन कार्य कराया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बावजूद सबंधित अधिकारी मौन धारण किए हुए है। जबकि शासन स्तर से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम अमित कुमार सिंह ने पट्टा धारकों केे क्षेत्र का सीमाकंन करा कर पत्थरगड्डी एवं अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीमें गठित कर दी है। एडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि सदर एसडीएम, ओबरा सीओ के नेतृत्व में राजस्व और खनन कर्मियों की टीमें गठित कर दी गई है। टीम को पट्टा धारकों के क्षेत्र की नापी करवा कर उनका सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित क्षेत्र से अधिक खनन कार्य करने वाले खननकर्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही जितना अवैध खनन किए होंगे उतने की रायल्टी वसूली जाएगी।