{"_id":"5ad38efc4f1c1b350a8b4b33","slug":"31523814140-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघर नदी में उतराया मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघर नदी में उतराया मिला वृद्धा का शव
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास घाघर नदी में शनिवार की दोपहर स्नान करते वृद्धा की डूबकर मौत हो गई। शव उतराने के बाद शाम पांच बजे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
पटना निवासी महिला पियारी (65) शनिवार दोपहर घर से शिव मंदिर के पास घाघर नदी में नहाने के लिए निकली हुई थी, लेकिन वह देर तक घर नहीं लौटी। शाम पांच बजे के करीब गांव का ही एक लड़का नदी की तरफ गया तो देखा कि उसका शव वहीं उतराया हुआ था। तब उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों का कहना था कि उसे दौरा पड़ने की शिकायत थी। उधर, पुलिस का मानना था कि मौत डूबने से हुई है।