{"_id":"5acba50b4f1c1b486b8b4a14","slug":"31523295499-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने शिक्षिका को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं ने शिक्षिका को पीटा, मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका के साथ सोमवार को मारपीट का मामला सामने आया है। अध्यापिका पुष्पा देवी ने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के दो अभिभावकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के लोहदरा गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी शैलेश कुमार बरबसपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। सोमवार को दो छात्राएं आपस में लड़ झगड़ रही थीं। उन दोनों छात्राओं को अध्यापिका ने समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया। दोपहर बाद करीब एक बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अध्यापिका अपने घर को जाने के लिए तैयार हो रही थी, उसी समय विद्यालय में विवाद कर रही छात्रा दिव्या की मां गीता देवी और दिव्या की बड़ी बहन अचानक आ धमकीं और अध्यापिका की पिटाई कर दीं। इससे पुष्पा घायल हो गईं। उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अध्यापिका को अपने साथ कोतवाली ले आई। सीएचसी में उसे भर्ती कराया। अध्यापिका पुष्पा देवी की तहरीर पर दिव्या की मां गीता देवी तथा दिव्या की बड़ी बहन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शिक्षक संगठन यूटा के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।