{"_id":"5aad72714f1c1b4d0a8b5769","slug":"31521316465-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला(सोनभद्र)। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी और मादक पदार्थों की हो रही बिक्री के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। डाला चढ़ाई पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। चेताया कि यदि प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगाता तो कार्यकर्ता अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सौरव सिंह ने कहा कि हेरोइन की बिक्री को तत्काल बंद कर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नशे का कारोबार करने वाले समाज में गंदगी फैला रहे हैं। आने वाली नस्लों को बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता तो युवा स्वयं आगे आएंगे। नगर उपाध्यक्ष अभिषेक राय का कहना है कि हेरोईन के कारण तमाम लोगों के घ्ज्ञर बर्बाद रहे हैं । नशाखोर अपने साथ अपने परिवार को भी आहत पहुंचा रहे हैं। परिवार वालों के भविष्य को अंधकार में ले जा रहे हैं। प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया तो नगरवासियों को अवैध कारोबार बंद कराने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। नगर प्रभारी आदित्य तिवारी ने कहा कि प्रशासन को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में अरुण मिश्रा, विनय जायसवाल, संजय यादव, विपिन सिंह, अंकेश राजा, अंशु पटेल मौजूद रहे।