{"_id":"5a9adc944f1c1b641f8b885d","slug":"31520098452-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रकरण में अधिवक्ता समेत कई खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रकरण में अधिवक्ता समेत कई खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सांसद छोटेलाल के चालक ने हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनामिका श्रीवास्तव और कार चालक के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में एससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को सांसद और अधिवक्ता के वाहन में टक्कर हो गई थी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बवाल कर दिया था। काफी बवाल के बाद पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर सांसद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में सांसद की ओर से दर्ज कराया गया है।
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी सांसद के चालक सत्यनारायण का कहना है कि एक मार्च को सांसद को उनके आवास स्थित ब्रम्हनगर राबर्ट्सगंज से लेकर टाटा सफारी से लेकर जा रहा था। पौने दो बजे मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से होकर बढ़ौली चौराहा की तरफ मुड़ते समय धर्मशाला चौराहे से बढ़ौली चौराहे की तरफ तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए ड्राइवर ने उसकी सफारी गाड़ी मेें टक्कर मार दी। कार में बैठी बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद की प्रत्याशी अनामिका श्रीवास्तव का वाहन पर चुनावी बैनर कार पर लगा था। हादसे के बाद अनामिका ने अपने परिचितों को बुलाया और प्रार्थी को गाली और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चार-पांच थप्पड़ पिटाई कर दी। वाहन में बैठे सांसद ने उन लोगों को गलती होने से दुर्घटनाएं होने की बात कहते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने सांसद को शपशब्द कहे और अभद्रता भी की। चूंकि सांसद पार्टी की मीटिंग में सिंचाई डाक बंगला राबर्ट्सगंज जा रहे थे, इसलिए किसी प्रकार वहां से निकल कर डाक बंगला चले गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि सांसद छोटेलाल खरवार के चालक सत्यनारायण की तहरीर पर अधिवक्ता अनामिका श्रीवास्तव व कार चालक (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।