फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ चुनाव

समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ चुनाव

Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ चुनाव
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को जिले के साधन सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति के लिए मतदान हुआ। निदेशकों ने सभापति एवं उपसभापति के चयन के लिए मतदान किया। वोटिंग समाप्त होने के बाद मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। निर्विरोध कई अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन

चोपन: विकास खंड चोपन में साधन सहकारी समितियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चोपन लैंपस के अध्यक्ष पद हेतु दो महिला उम्मीदवारों ने नामाकंन किया। दोनों के पक्ष में चार-चार मत पड़े। लॉटरी सिस्टम अपनाया गया, जिसमें श्यामलता देवी विजयी हुई। कोरट लैंपस का निर्विरोध नवलक किशोर चौबे को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एडीओ समाज कल्याण शोभनाथ राम, ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण दूबे विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। सुरेश तिवारी, उस्मान अली, उदय नारायण पांडेय, रामनारायण पांडेय, राधारमण पांडेय, देवेश पांडेय, मनीष सिंह, हरिकेश, लवकुश भारती, दुर्गेश यादव, नरेंद्र दीक्षित नरसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज: साधन सहकारी समिति शाहगंज से बृजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि बृजेश श्रीवास्तव के अलावा किसी ने नामाकंन नहीं किया था। भाजपा नेता माला चौबे, ओम प्रकाश शर्मा, बबलू श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, मिंटू पांडेय, श्याम बिहारी सेठ, राधे श्याम चौबे, मन्ना खान, कल्पनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कोन: कोन व कचनरवा लैंपस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोन लैंपस के रिटर्निंग ऑफिसर राजेश सिंह ने बताया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए एक एक पर्चा प्राप्त हुआ था, इसलिए निर्विरोध गिरवरधारी जायसवाल अध्यक्ष व शंभूनाथ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कचनरवा लैंपस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर शंकर यादव के अनुसार संतोष जायसवाल अध्यक्ष तथा कयामुद्दीन उपाध्यक्ष चुने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन: साधन सहकारी समिति मारकुंडी में निर्वाचन अधिकारी घनश्याम पांडेय को निर्विरोध रोहित पांडेय अध्यक्ष और तेजनरायन जायसवाल उपाध्यक्ष चुने गए है। राजू मिश्रा, मनमोहन देव पांडेय, जर्नादन देव पांडेय, भूपेन्द्र बहादुर सिंह, परशुराम केसरी, शिवकुमार तिवारी, महेश देव पांडेय, राकेश देव पांडेय आदि मौजूद रहे। रामगढ़।: चतरा ब्लॉक के रामगढ़ से शुभाष चंद्र अग्रवाल, कोरियाव से शिव गोविंद सिंह, शिवपुर से जयप्रकाश देव पांडेय, सोढ़ा से विजय सिंह बिरधी से कमलेश पटेल अध्यक्ष चुने गए।
वैनी: नगवां ब्लॉक के साधन सहकारी समिति आमडीह से राकेश सिंह पटेल, वैनी से देवी सिंह, नौडीहा से शंभू यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। महुली: निर्विरोध लैंपस महुली के राकेश गुप्ता और पकरी लैंपस से सुरजमन यादव अध्यक्ष हुए। दोनों जगहों पर एक-एक नामाकंन हुए थे, इसलिए निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
घोरावल: जमगांव सहकारी समिति से निर्विरोध कमला सिंह, शाहगंज से बृजेश लाल, लोहांडी से राजकुमार, सिरसाई से सोना देवी, मुसहा से बच्चा सरकार, बकौली सें विनोद कुमार, देवगढ़ से अर्जुन सिंह और बिसरेखी से तेतरी देवी अध्यक्ष चुनी गई।ं दुरावल खुर्द से कल्याण सिंह, करमा से बबिता सिंह और ओबराडीह सें संगीता अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजयी हुई।
विंढमगंज: साधन सहकारी समिति विंढमगंज लैंपस के अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने पर्चा भरा। राम मूरत यादव अध्यक्ष चुने गए। लैंपस सचिव दीपनारायण यादव व चुनाव प्रभारी अरशद खान ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र वितरित किया। दुद्धी: लैंपस दुद्धी के चुनाव में अंजनी जायसवाल ने जीत हासिल किया। चुनाव अधिकारी सुदामा राम ने अध्यक्ष अंजनी को विजयी घोषित किया। वही उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप निर्विरोध चुने गए। बघाड़ू लैंपस का जगतपुरारी यादव निर्विरोध अध्यक्ष और हरिहर उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी गिरीश चंद दूबे ने जीत की घोषणा की।

म्योरपुर: म्योरपुर, किरबिल व आरंगपानी साधन सहकारी समितियों पर सभापति का चुनाव हुआ। म्योरपुर लैंपस पर नौ डायरेक्टरों ने निर्विरोध उमेशचंद अग्रहरी को सभापति, वीरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। किरबिल लैंपस पर जोखन प्रसाद जायसवाल को अध्यक्ष तथा रामखेलावन को उपाध्यक्ष, आरंगपानी में राजकुमार को सभापति, रामचंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया। सन्तोष ओझा, बुद्धिनारायन यादव, सोब बच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, अनवर अली, प्रेम चन्द्र यादव, बबई मरकाम, सरफुद्दीन सिद्दकी, दिनेश यादव, राजन सिंह, अवधेश यादव, अमरकेश सिंह, भोला अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed