फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तहसील अधिवक्ता तमिति के चुनाव की घोषणा

तहसील अधिवक्ता तमिति के चुनाव की घोषणा

Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता तमिति के चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के वार्षिक निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। 28 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी आदिनाथ मिश्रा ने बताया कि तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रकाशन और कार्यकारिणी के दस सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 12 दिसंबर को किया जा चुका है। 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक आवेदन पत्रों की बिक्री और जमा करने का काम किया जाएगा। 18 दिसंबर को आवेदन पत्रों की जांच होगी। उस पर आपत्ति का निस्तारण होगा और पर्चा वापस लिया जा सकेगा। इसके अलावा 18 दिसंबर को ही मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान का कार्यक्रम होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। बताया कि पूरे चुनाव कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए मारुति शरण द्विवेदी, आदिनाथ मिश्रा, हरिप्रकाश वर्मा, रामकिंकर पाठक और श्रीप्रकाश वर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed