{"_id":"5953f57c4f1c1b8b368b46ab","slug":"31498674556-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम काम संस्थागत के लिए छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम काम संस्थागत के लिए छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन (ब्यूरो)। छात्र नेताओं ने बुधवार की सुबह ओबरा पीजी कॉलेज में एम काम संस्थागत की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाल कर चोपन बस स्टैंड पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रतिकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि यह लड़ाई हर छात्र की है और सभी को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। छात्र संघ के पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि वे आंदोलन को उसके चरम तक ले जाएंगे और जहां छात्र हितों का हनन हुआ, वहां कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्र नेता अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों के हितों को समझते हुए एम काम संस्थागत की मान्यता कुलपति को दे देनी चाहिए, क्योंकि एम काम संस्थागत ना होने की वजह से जिले के छात्रों में नाराजगी है। आकाश यादव, अमित कुमार गुप्ता, राजेश चौधरी, अक्षय पांडेय, प्रतीक गुप्ता, अक्षय खरवार, शिवम बरनवाल, नितेश मिश्रा आदि शामिल रहे।