फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   31 employment fairs in eight and a half months, 2155 youth selected

Sonebhadra News: साढ़े आठ माह में 31 रोजगार मेला, 2155 युवाओं का चयन

Tue, 17 Sep 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
31 employment fairs in eight and a half months, 2155 youth selected
सेवायोजन विभाग की तरफ से हर माह लगने वाले रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कम पारिश्रमिक मिलने की वजह से भी करीब 40 प्रतिशत युवा रोजगार मेला में चयन के बाद भी बाहर जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इस वजह से भी जिले में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। विभाग में पंजीकरण कराए कुल 20654 अभ्यर्थियों में से 15462 युवा (पुरुष) बेरोजगार हैं। बेरोजगार महिलाओं की संख्या 5192 हैं, जो सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक जनवरी से 17 सितंबर के बीच सेवायोजन विभाग की तरफ कुल 31 रोजगार मेला का आयोजन कराया गया। इसमें पंजीकरण कराए 5575 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से सिर्फ 2155 अभ्यर्थियों का ही रोजगार के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संख्या तब है, जब साल की शुरुआत में सेवायोजन विभाग के साथ ही आईटीआई कॉलेज और कौशल विकास मिशन की तरफ से ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला आयोजित किए जा रहे थे। रोजगार मेला में शामिल होने के बाद भी 3420 अभ्यर्थी रोजगार से वंचित रह गए।
रोजगार मेला में चयन होने के बाद भी करीब 40 प्रतिशत युवा इसलिए भी रोजगार से वंचित हो जाते हैं, क्योंकि उनका चयन करने वाली कंपनी प्रदेश के बाहर की होती है। हाल ही में गुजरात की कंपनी में चयनित कई अभ्यर्थी कम मानदेय मिलने की वजह से वहां से लौट आए।
एक जनवरी से 17 सितंबर तक 1378 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें 1115 पुरुष और 263 महिला बेरोजगार पंजीकरण कराए हैं। पहले पंजीकरण कराने वाले युवाओं की संख्या दो हजार के करीब था।



लॉकडाउन में 18 हजार युवा आए थे घर
कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में काम रह रहे 18 हजार से अधिक युवा घर वापसी किए थे। तब मनरेगा में काम करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा हुआ था। लगातार काम न मिलने से बड़ी संख्या में युवा दूसरे प्रांतों में जाकर दो वक्त की रोटी के लिए काम करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed