फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3.25 billion outflow of deposits of 25 million

3.25 सौ करोड़ जमा 25 करोड़ की निकासी

Fri, 11 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 11 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
3.25 billion outflow of deposits of 25 million
बैंक के बाहर लोगों की लाइन
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को जमा करने के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही जनपद के सभी 152 बैंक शाखाओं पर भारी भीड़ उमड़ी रही। जमाकर्ताओं के मुकाबले निकासी करने और रुपये बदलने वालों की संख्या अधिक रही। पुलिस और बैंककर्मियों ने संयम का परिचय दिया, अधिक से अधिक लोगों के धन की निकासी और जमा हुआ। शाम पांच बजे तक करीब 3.25 सौ करोड़ जमा हुए। वहीं 25 करोड़ रुपये की निकासी की गई।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज के एसबीआई, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, इंडसइंड, एचडीएफसी, पीएनबी, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक सहित अन्य सभी बैंक शाखाओं और एटीएम पर सुबह आठ बजे से ही कतार लगने लगी। स्टेट बैंक का ताला जहां नौ बजे के बाद खुला। वहीं अन्य बैंक शाखाएं भी नौ से दस बजे के बीच खुलीं। एसबीआई को छोड़ अन्य बैंकों की अधिकांश शाखाओं में शाम छह बजते-बजते शटर गिरा दिए गए।
विज्ञापन



विंढमगंज- महुली:  इलाहाबाद बैंक में दोपहर तक परिसर के बाहर काफी लंबी कतार लग गई। रुपया न होने के कारण यहां एक बजे के बाद लेन-देन ठप कर दिया गया। केकराही-करमा:केकराही स्थित इलाहाबाद बैंक में नोट बदलने, जमा करने उपभोक्ता सुबह ही बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रबंधक रविकांत ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजे तक 30 लाख रुपये जमा हो चुका था। मधुपुर: भारतीय स्टेट बैंक्र, इलाहाबाद बैंक पर सुबह नौ बजे ही कतार लग गई। सुबह 10 बजे बैंक खुले।  स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक फजल इलाही ने कहा कि पहले वह अपने खाताधारकों को ही प्राथमिकता देंगे।  इसी आधार पर जमा, निकासी का कार्य किया गया।


मधुपुर निवासी पारसनाथ, गाजियाबाद के राहुल का कहना था कि कतार इतनी लंबी थी कि उन्हें वापस होना पड़ा। चोपन: इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, एसबीआई, जिला सहकारी बैंक व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंकों पर सुबह से ही कतार होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक लाइन लगी रहने से तमाम लोग बिना रुपया निकाले ही वापस हो लिए।


घोरावल-शिवद्वार: नगर के यूको बैंक, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक समेत सभी बैंकों में सुबह से गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगी रही। बैंक में मौजूद पुराने नोट से ही काम चलाया गया। इससे दस हजार निकालने की इच्छा लेकर पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। वरिष्ठ प्रबंधक इच्छा कुमार ने बताया कि बैंक में मौजूद रुपये से काम चलाया जा रहा है।


नई करेंसी के आने के बाद स्थिति दुरुस्त कर ली जाएगी। रेणुकूट: नगर के भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सीस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, बैंक ऑफ  इंडिया की शाखाओं पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। कतार लंबी होने से लोगों को परेशानी का सामना  करना पड़ा।



दुद्धी: यहां के बैंको में नई करेंसी न पहुंचने से बैंको में रुपये के टोटे की स्थिति बनी रही। सुबह आठ बजे से ही बैंको पर लाइन लगाए लोग जब काउंटर पर पहुंचे दस और बीस के नोट के रुपये में कहीं डेढ़ तो कहीं दो हजार थमाकर किसी तरह काम चलाया गया। बैंक प्रबंधक भी रुपया न होने का रोना रोते नजर आए। उनका कहना था कि शनिवार तक नई करेंसी मिलने की संभावना है। रविवार से प्रत्येक खाताधारक को निश्चित की गई पूरी राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed