फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   28 Villages in Ghorawal Face the Highest Risk of Lightning Strikes

Sonebhadra News: घोरावल के 28 गांवों में बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा

Sat, 09 May 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
28 Villages in Ghorawal Face the Highest Risk of Lightning Strikes
घोरावल। तहसील क्षेत्र के 28 गांव बिजली गिरने के संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र को चिह्नित करने में 5 वर्षों में इन गांव में होने वाली बिजली गिरने की घटनाओं को आधार बनाया गया है। इन गांवों में एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में वर्षा ऋतु में बिजली गिरने की घटनाएं होना आम बात है। इसमें घोरावल तहसील क्षेत्र में अधिक घटनाएं होती हैं। बिजली गिरने की घटना को दैवीय आपदा के रूप में घोषित किया गया है। इससे होने वाली मौत पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाती है। सहायता प्राप्त करने के लिए लेखपाल के पोर्टल के माध्यम से आपदा की घटना को ऑनलाइन किया जाता है। घोरावल तहसील क्षेत्र में पेढ़, विसुंधरी, शिवद्वार, मुक्खा, लीलवाही, कोल्डीहा, कन्हारी, देवरीकाठ, भैंसवार, नेवारी, लोहांडी समेत 28 गांव बिजली गिरने के सर्वाधित प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी क्षेत्र में बिजली गिरने से कोई जन हानि, पशु हानि अथवा घर गिरने की कोई हानि हो तो तत्काल अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करके उसको घटना की सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed