{"_id":"6113d7da8ebc3e798c40f9c5","slug":"2760-candidates-absent-in-navodaya-s-entrance-exam-sonbhadra-news-vns605486651","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा में 2760 अभ्यर्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में 2760 अभ्यर्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
सोनभद्र में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बुधवार को 2760 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 5510 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन इसमें से 2750 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए 12केंद्र बनाए गए थे।
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। डीआईओएस, बीएसए और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि कुल 5510 के सापेक्ष 2750 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। घोरावल: बुधवार को कक्षा 6 के लिए हुए प्रवेश परीक्षा में 1136 छात्रों के सापेक्ष केवल 599 छात्र उपस्थित हुए।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर के राजकीय इंटर कॉलेज व भारतीय इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया था। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज में 416 छात्रों के सापेक्ष 210 छात्र व भारतीय इंटर कॉलेज पर 720 छात्रों के सापेक्ष 389 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। बभनी: प्रवेश परीक्षा में 913 बच्चों के सापेक्ष 513 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पदेन पर्यवेक्षक भ्रमण करते रहे।