फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 years of practice is mandatory for presidential candidates

Sonebhadra News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य

Sun, 08 Dec 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
25 years of practice is mandatory for presidential candidates
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2024-2025 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए भी प्रैक्टिस की अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद में सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण होगा। वहीं 11 व 12 दिसंबर को पर्चा जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क पांच हजार रुपये लगेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव और पर्चा शुल्क चार हजार रुपये, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) और उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) के लिए पर्चा शुल्क तीन हजार रुपये, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव और पर्चा शुल्क चार हजार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव और पर्चा शुल्क तीन हजार रुपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए पांच वर्ष का अनुभव और पर्चा शुल्क ढाई हजार रुपये निर्धारित है। सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर का अनुभव रखने वाले ही दावेदारी कर सकेंगे।

उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शनिवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया। मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना के साथ विजयी पदाधिकारियों की घोषणा 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed