फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 days later, one corona infected dies, 77 new cases found

25 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत, 77 नए केस

Fri, 09 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
25 days later, one corona infected dies, 77 new cases  found
सोनभद्र। कोरोना की दूसरी लहर जिले में तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को एक 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 77 नए केस मिले। जिले में यह मौत कोरोना की दूसरी लहर में पहली मौत है। पहली लहर में 25 दिन पहले एक संक्रमित की मौत हुई थी। अब मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, बावजूद इसके लापरवाही कदम-कदम पर हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जिले में शुक्रवार को 77 नए केस मिले। इसमें ऊर्जांचल के ज्यादातर मरीज हैं। इस तरह से अब कुल सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। पिछले 15 दिन में कुल 198 मरीज आ चुके हैं। उधर, रेणुकूट निवासी एक 63 वर्षीय व्यक्ति जो वाराणसी में भर्ती थे उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। उधर, जिले में कोरोना को नौ लोगों ने शुक्रवार को मात दिया। अब तक जिले में कुल 5653 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 5272 ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में एक मौत, 77 नए केस और नौ स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed