{"_id":"60032f168ebc3e2e2b3233f4","slug":"232-health-workers-hit-mars-vaccine-at-four-centers-sonbhadra-news-vns5695308125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर 232 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा मंगल टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर 232 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा मंगल टीका
विज्ञापन
लोढ़ी स्थित आयुष चिकित्सालय में कोविड वैक्सीन के टीकारण का फीताकाटकर शुभारंभ करते डीएम अभिषेक स
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज शनिवार को हुआ। जिले में जिला संयुक्त चिकित्सालय के साथ ही कुल चार केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां सीएमएस डॉ. पीबी गौतम को पहला टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी म्योरपुर, वैनी और संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर में कुल चार सौ के सापेक्ष 232 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। सभी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
जिला अस्पताल में सुबह करीब सवा 11 बजे जिलाधिकारी के शुभारंभ के बाद सीएमएस को जब पहला टीका लगा तो यहां अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कतार लग गई। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण सभी केे लगवाना है। जब जिसका नंबर आएगा उसे लगाया जाएगा। यहां सीएमओ डॉ. नेमा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर, डॉ. वीके अग्रवाल आदि मौजूद थे। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वाय अजय कुमार को पहला टीका तो वहीं वैनी सीएचसी में डॉ. जेपी ने पहला टीका लगवाया। संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर में पहला टीका विनोदनी महतो को लगाया गया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। हर केंद्र पर एक चिकित्सालय के साथ पांच सदस्यीय चिकित्सीय टीम भी तैनात की गई थी, जिससे की किसी तरह की दिक्कत होने पर उनका इलाज किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि टीकाकरण के बाद कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हुई।
सबसे ज्यादा शक्तिनगर में हुआ टीकाकरण
सोनभद्र। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि पहले दिन कुल 232 लोगों ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल में छह महिला व 44 पुरुष यानी 50 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सीएचसी म्योरपुर में 31 महिला व 24 पुरुषों यानी 55 को शाम पांच बजे तक टीका लगा। वैनी में 44 पुरुष और छह महिला यानी कुल 49 लोगों को टीका लगा। सर्वाधिक टीका संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर में लगा। यहां 44 महिला व 34 पुरुष मिलाकर कुल 78 को टीका लगा।
विज्ञापन
टीका लगाने और लगवाने को लेकर उत्साहित दिखे कर्मी
सोनभद्र। जिला अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ साढ़े 10 बजे होना था। उसके पहले करीब 20 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम के बाद डॉ. केके सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. के कुमार, डॉ. मंसूर आलम, डॉ. अरुण चौबे ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। एएनएम विद्या व सरोज कुमारी ने यहां टीका लगाया। स्टाफ नर्स नेहा पटेल ने जिला अस्पताल में सत्यापन की जिम्मेदारी निभाई।
सीएचसी में कड़ी सुरक्षा के बीच टीकाकरण
म्योरपुर/वैनी/शक्तिनगर। सीएचसी म्योरपुर में पहला टीका अजय कुमार को लगा। इसके बाद कई स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कराने के लिए उत्साहित दिखे। एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने यहां पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वैनी में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेम नाथ सिंह, डॉ. नीतिश मिश्रा डब्ल्यूएचओ के अनिल सिंह, सीडीपीओ हरिमोहन, संयोजक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगवा डॉ. रविंद्र विंद की मौजूदगी में टीकाकरण हुआ। सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय एवं सदर सीओ अभिनय यादव ने भी टीकाकरण का जायजा लिया। शक्तिनगर में आशा संगिनी विनोदनी महतो को पहला टीका। इसके बाद शाम पांच बजे तक 78 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण का शुभारंभ एनटीपीसी शक्तिनगर के मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष चट्टोपाध्याय ने फीता काटकर किया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नृपेंद्र सागर ने बताया कि पहली सूची के अनुसार 102 लोगों का टीकाकरण होना था। इसके लिए 110 वैक्सीन डोज शुक्रवार शाम पहुंची थी।