फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   231 people got treatment in Jan Arogya Mela

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 231 लोगों ने कराया उपचार

Sun, 20 Jul 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
231 people got treatment in Jan Arogya Mela
सोनभद्र/सलखन/केकराही। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 231 मरीजों की निशुल्क जांच व दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में कुल 62 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह रहे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में 68 मरीजों को दवाएं दी गईं। यहां टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, खांसी-बुखार, शुगर, एचआईवी की जांच की गई। डॉ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, एलटी अखिलेश राय व मनीष कुमार, एएनएम सितारा, दाई सोमरी आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में कुल 35 मरीजों ने इलाज कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मरीजों की जांच भी की गई। गर्भवती महिलाओं की बीपी, वजन, एचबी और एचआईवी की जांच कर आयरन और कैल्शियम की दवा दी गई।
विज्ञापन

---
बुखार, खांसी व शुगर के ज्यादा मरीज आए
खलियारी। नगवां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर आयोजित मेले में कुल 66 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बुखार, खांसी व शुगर के मरीज अधिक थे। एएनएम सरस्वती देवी ने 10 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि पांच मरीजों का मलेरिया, टाइफाइड व शुगर जांच की गई। मेले में बिहार के सीमावर्ती गांवों बलियारी, पंडरी, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत, मांची, नगवां, दरमा, करही, सीकरी और सिकरवार से भी मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed