फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   23 percent increase in coal production, 19 percent increase in dispatch

कोयला उत्पादन में 23, प्रेषण में 19 फीसदी वृद्धि

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
23 percent increase in coal production, 19 percent increase in dispatch
एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल व मई माह में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन किया है। एनसीएल ने उत्पादन में 22.5 प्रतिशत और कोयला प्रेषण (डिस्पैच) में 19.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में 31 मई तक कंपनी ने 21.82 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में एनसीएल द्वारा किए गए 17.80 मिलियन टन कोयला उत्पादन से लगभग 22.5 प्रतिशत अधिक है। कोयला उत्पादन की तरह कोयला प्रेषण में भी कंपनी वर्तमान वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एनसीएल ने 2022-23 में मई माह तक 22.79 मिलियन टन कोयला प्रेषण कर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले कोयला प्रेषण में लगभग 19.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गत वित्तीय वर्ष में 31 मई तक कंपनी ने 19.11 मिलियन कोयला प्रेषण किया था। एनसीएल को चालू वित्तीय वर्ष में 122 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं कोयला प्रेषण के लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली घरों को भरपूर कोयला
चालू वित्तीय वर्ष के पहले दो महीनों में एनसीएल ने बिजलीघरों को अपने कुल प्रेषण का 92 प्रतिशत कोयला प्रेषित किया है। एनसीएल ने 31 मई तक बिजलीघरों को 20.85 मिलियन टन कोयला भेजा है जो कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिभार हटाव में भी एनसीएल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी ने लगभग 38 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 72.32 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है। चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल को 410 मिलियन क्यूबिक मीटर का लक्ष्य दिया गया है। इतनी बड़ी मात्र में अधिभार हटाने एवं कोयला उत्पादन करने के चलते एनसीएल देश की सबसे बड़ी खनन कंपनियों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed