{"_id":"64e8cd60938a738f740bf184","slug":"225-kg-silver-worth-15-lakh-recovered-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-2652-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 लाख की 22.5 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 लाख की 22.5 किलो चांदी बरामद
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश में पुलिस ने 15 लाख की 22.5 किलो चांदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कारोबारी मथुरा के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस के साथ आयकर व जीएसटी विभाग ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है वाहन चेकिंग के दौरान बरगवां पुलिस ने 15 लाख की साढ़े 22 किलो चांदी शुक्रवार को जब्त किया। पुलिस ने जीएसटी विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बरगवां क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग लगाकर वाहनों को पुलिस चेक कर रही थी। इसी बीच यूपी मथुरा के दो संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में ज्वेलरी की खेप के साथ पकड़े गए।
बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार पहिया वाहन क्रमांक यूपी 85 सीएच 4015 में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में ज्वेलरी का व्यापार करने के लिए कस्बा बरगवां में घूम रहे हैं। उक्त सूचना को थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया। जहां दबिश देने पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चार पहिया वाहन को रोका और वाहन में सवार विजय पाल सिंह व हेमंत सिंह को थाना ले जाकर जीएसटी विभाग को सूचना दी। जीएसटी विभाग के अधिकारी विजय द्विवेदी व राजकुमार राय बरगवां थाना पहुंचकर विजय पाल सिंह कच्ची सड़क खड़याई थाना गोविंदनगर जिला मथुरा यूपी के पास रखे दो बैगों में चांदी के जेवरात के संबंध मे जांच व तस्दीक कर तौल कराया तो 22.5 किलो ग्राम चांदी के आभूषण मिले। जीएसटी टीम ने जेवरात को बैग सहित सीलबंद कर थाना के मालखाना मे सुरक्षित रखवा कर अग्रिम अन्वेषण की अनुशंसा की है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला आयकर अधिकारी को भी सूचित किया गया है।