फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   22 thousand farmers wait for the bill to be halved

22 हजार किसानों को बिल आधा होने का इंतजार

Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
22 thousand farmers wait for the bill to be halved
सोनभद्र। कुछ माह पहले ही प्रदेश सरकार ने किसानों का बिजली बिल दर आधा करने की घोषणा की थी लेकिन इसका शासनादेश जारी न हो सका। किसान बिल आधा होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए वह आए दिन कार्यालय के चक्कर भी लगा रहे हैं। फिलहाल उन्हें आचार संहिता खत्म होने तक इंतजार करने की दलील दी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले किसानों का बिजली बिल आधा करने की घोषणा की थी। इस घोषणा से राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी तहसील क्षेत्र में करीब 22 हजार किसानों के चेहरे खिल उठे थे। उन पर कृषि कार्य के लिए कनेक्शन का लाखों रुपये बकाया चल रहा है। घोषणा के तहत एक जनवरी से किसानों का बिल जो आना है, उसका आधा जमा करना होगा। पूर्व के बकाये धनराशि को जमा करने पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत किसानों का ब्याज माफ हो जाएगा। अफसरों को इसके लिए मौखिक सूचना भी मिल गई थी मगर इस बीच आचार संहिता लगने के कारण शासनादेश जारी नहीं हो सका। अब किसान असमंजस में हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन एसके सिंह का कहना है कि जिले में करीब 22 हजार किसान उपभोक्ता हैं। सरकार ने किसानों का बिजली बिल दर आधा करने की घोषणा की है लेकिन इस संबंध में अभी तक लिखित कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया जमा करने पर सरचार्ज पूरा माफ कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed