फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   22 arrested with 247 liters of illicit liquor

247 लीटर अवैध शराब के साथ 22 गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
22 arrested with 247 liters of illicit liquor
जिले में अवैध मादक पदार्थों कें कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी की 22 लोगों को 247 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में रविवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में सीओ राजकुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, एसएसआई ऐश खां, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, लोढ़ी चौक प्रभारी विनय सिंह, कांशीराम चौकी इंचार्ज सतीश सिंह ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। इस दौरान शक्तिनगर थाना पुलिस ने दो लोगों को 38 लीटर अवैध शराब, थाना रायपुर पुलिस ने तीन लोगों को 30 लीटर, ओबरा पुलिस ने दो लोगों को 14 लीटर, कोन पुलिस ने दो लोगों को 20 लीटर, चोपन पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली दुद्धी पुलिस ने एक को 20 लीटर, विंढमगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को दस लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा। मांची पुलिस ने दो लोगों को 20 लीटर, पन्नूगंज पुलिस ने एक को 10 लीटर, हाथीनाला पुलिस ने दो लोगों को 20 लीटर, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर, म्योरपुर पुलिस ने तीन को 15 लीटर, घोरावल पुलिस ने एक को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed