फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2171 Preparing 2375 packets for polling parties

2171 पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार हो रहे 2375 पैकेट

Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
2171 Preparing 2375 packets for polling parties
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। हर ब्लाक मुख्यालय या चयनित स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दी जाने वाली चुनावी सामग्री को एकत्रित करने काम तेज हो गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की ओर से पोलिंग पार्टियों को देने के लिए पैकेट तैयार कराया जा रहा है। इसमें कोविड-19 से बचाव सहित 46 प्रपत्र रखे जा रहे हैं। कोई भी प्रपत्र कम न रहे इसके लिए अधिकारियों की टीम निगरानी के लिए लगायी गई है। कुल 2171 मतदेय स्थलों के लिए 2375 पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंतिम चरण में चुनाव होना है। इसके लिए 29 को मतदान कराया जाएगा। यानी 28 अप्रैल को कुल 10 स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इनकी रवानगी के दौरान जो-जो सामग्री दी जाती है वह एक पैकेट में रखी जा रही हैं। निर्वाचन विभाग के भवन में बन रहे पैकेट में कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर भी रखने की तैयारी है। फिलहाल यहां छोटी-छोटी सामग्री हो मतदान के दौरान उपयोग में आएगी वह तैयार हो रही है। प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी टीएन सिंह ने बताया कि पैकेट बनाने के लिए 20 कार्मिक लगाए गए हैं। इसके साथ ही सहकारिता विभाग के अधिकारी निगरानी भी कर रहे हैं, ताकि कहीं से कोई सामग्री छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed