{"_id":"5cc74268bdec220769792d4f","slug":"21556562536-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रबंधक समेत दो के खिलाफ दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल प्रबंधक समेत दो के खिलाफ दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सीजेएम कोर्ट ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मैक्सवेल हॉस्पिटल के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। आरोपियों पर लापरवाही पूर्वक करंट से झुलसी राधा का उपचार कर उसकी मां से लाखों रुपये लेने का आरोप है। उपचार सही से न होने के कारण बालिका हाथ काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के खुटहा कला निवासी उर्मिला देवी का कहना है कि एक जुलाई 2018 को करंट की चपेट आने से उसकी बेटी राधा झुलस गई थी। वह बेटी को लेकर इलाज कराने जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंची। वहां पर एक व्यक्ति मिला और उसने बेटी का बेहतर उपचार कराने का झांसा देकर उसे लेकर मैक्सवेल हास्पिटल वाराणसी ले गया।
वहां पर उपचार के नाम पर झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिया गया और दवा की रसीद अपने पास रखकर और रुपये की मांग करने लगा। जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे बच्ची के साथ अस्पताल से भगा दिया गया। उसने पुनः बेटी को लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंच कर इलाज कराना शुरू किया। यहां पर मैक्सवेल डॉक्टर की लापरवाही से बेटी का हाथ काटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मैक्सवेल हॉस्पिटल टेंगरा मोड़ वाराणसी के प्रबंधक और जिला अस्पताल के सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन