फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निदेशक ने लगाया उप निदेशक पर दुर्व्यहार का आरोप

निदेशक ने लगाया उप निदेशक पर दुर्व्यहार का आरोप

Wed, 03 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
निदेशक ने लगाया उप निदेशक पर दुर्व्यहार का आरोप
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा परियोजना के तापीय प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक वीके गौतम ने अपने एक उप निदेशक पर मारपीट सहित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। निदेशक ने ओबरा थाने में मामले की शिकायत की है। निदेशक ने अपनी तहरीर में बताया कि सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जब वे अपने कार्यालय तापीय प्रशिक्षण संस्थान के डाक एवं संस्थान के अन्य कार्यों को संपादित करने के लिए गए थे, उसी दौरान संस्थान के उप निदेशक तृतीय ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट का प्रयास किया। उप निदेशक ने बीते 16 मार्च से 25 मार्च तक कि अपनी संस्थान में अनाधिकृत अनुपस्थिति को सही करने के लिए दबाव बनाया था। इस दौरान मौके पर उपनिदेशक प्रथम डीएन राम तथा कार्यालय सहायक तृतीय दिनेश कुमार के आ जाने से स्थिति कुछ नियंत्रण में हुई। उन्होंने मामले की जानकारी परियोजना प्रशासन को भी दे दी है। इस मामले में पुलिस का कहना कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी। वही इस मामले को लेकर उप निदेशक तृतीय से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed