फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ूरज की रोशनी से रोशन होगा विकास भवन

ूरज की रोशनी से रोशन होगा विकास भवन

Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ूरज की रोशनी से रोशन होगा विकास भवन
सोनभद्र। आने वाले दिनों में विकास भवन सूरज की रोशनी से जगमग होगा। एनसीएल की खडिय़ा परियोजना ने सीएसआर मद से विकास भवन को रोशन करेगा। पहले चरण में 25 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने का कार्य पूर्णॉ होने की कगार पर है। दूसरे चरण में भी 25 किलोवाट का पैनल लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोलर पैनल के चालू होने से बिना किसी रुकावट के आपूर्ति बहाल की जाएगी। प्लांटों की स्थापना करने में करीब 66 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बताते चले कि विकास भवन में करीब दो दर्जन से अधिक कार्यालय संचालित होते हैं। यहां पर प्रतिदिन 50 से 60 किलोवाट बिजली की खपत हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए एनसीएल खडिय़ा ने अपने सीएसआर मद से 50 किलोवाट का सोलर पैनेल लगवाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में विकास भवन के बिल्डिंग के ऊपर 25 किलोवाट का पैनल लग भी गया है जो जल्द ही संचालित हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में विकास भवन पर बिजली विभाग का करीब एक करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इस कारण कई बार बिजली बिजली कर्मी कई विभागों की बिजली आपूर्ति ठप भी कर चुके हैं। इन सबके बीच विभागीय अधिकारियों ने यह वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू किया और जल्द ही विकास भवन खुद के बिजली से रोशन होने लगेगा। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने क बताया कि विकास भवन में लगने वाले हाईब्रीड सोलर पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से भवन में संचालित सभी कार्यालय रोशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed