फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी बोर्ड: 1335 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

यूपी बोर्ड: 1335 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 1335 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा
सोनभद्र। जिले के 71 केंद्रों पर बुधवार को हाईस्कूल की गृह विज्ञान, इंटर की औद्योगिक संगठन, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल, कृषि शस्य विज्ञान के भाग एक और और दो की परीक्षाएं संपन्न हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में 12263 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 10928 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हो सके। किन्हीं कारणवश 1335 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल और नकलविहिन संपन्न कराने के लिए तैनात सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर कक्ष निरीक्षकों ने छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया। सदर एसडीएम शदाब असलम, सीओ राहुल मिश्रा ने राबट्र्सगंज नगर के के राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आसपास खड़े लोगों को हटवा दिया। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान में पंजीकृत 11990 परीक्षार्थियों में से 10693 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए और 1297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के औद्योगिक संगठन में पंजीकृत दोनों बच्चों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर के अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल में पंजीकृत 11 बच्चों में से दस ने परीक्षा दी। कृषि शस्य विज्ञान के भाग एक में पंजीकृत 160 बच्चों मेें से 135 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 25 अनुपस्थित रहे। वहीं कृषि शस्य विज्ञान के भाग दो में पंजीकृत 100 बच्चों मेें से 88 बच्चें परीक्षा में शामिल हुए और 12 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed