फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राछासं कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शान

राछासं कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शान

Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
राछासं कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शान
सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्यालयों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं न होने पर असंतोष जाहिर किया। प्रदर्शन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सभा में राछासं के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जहां एक वर्ष पूर्व ही भवन निर्माण हुए हैं, वहां दीवारों में दरारें आ गई हैं। राजकीय हाईस्कूल में कई जगह शौचालय नहीं हैं। कहीं विद्युत व्यवस्था तक नहीं है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिला आदिवासी और पिछड़ा होने के बावजूद यहां शिक्षा की व्यवस्था ठीक नहीं है। राजकीय इंटर कालेजों, हाईस्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है। यहां के छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष बजट देने की मांग की। सतीश पटेल, अंकुश दूबे, अमिनेष मौर्या ने कहा कि अनपरा राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों की भर्ती जल्द की जाए। प्रदर्शन में धीरेंद्र कुमार मिश्रा, आलोक सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अनुराग चौबे, अमित पाठक, रिषभ चौबे, मृदुल मिश्रा, राज विमल मौर्य, गोलू चौबे, विकास पांडेय, विवेक, गोरख भारतीय, दिलीप चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed