फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जल्द शुरू होगा रेणुका नदी पर पुल का निर्माण

जल्द शुरू होगा रेणुका नदी पर पुल का निर्माण

Thu, 29 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा रेणुका नदी पर पुल का निर्माण
ओबरा। ओबरा के पास चकाड़ी गांव में रेणुका नदी पर शीघ्र पुल निर्माण कार्य शुरू किये जाने की मांग इंटक जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एमडी सेतु निगम से मिलकर शीघ्र पुल निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। एमडी ने परियोजना प्रबंधक सेतु निगम मिर्जापुर से वार्ता कर अवगत कराया कि डिजाइन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र अनुमानित लागत भेजने के लिए निर्देशित किया। एमडी ने आश्वासन दिया कि जैसे ही रिवाइज स्टीमेट आ जाता है, पुल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रेणुका पार एवं इनके आंदोलन में संघर्ष करने वालों की जीत है। तीन वर्ष में रेणुका पार की जनता का आवागमन शुरू हो जाएगा। विकास के बंद दरवाजे खुल जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन को भी संगठन ने धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed