{"_id":"5be1d689bdec2269b059d110","slug":"21541527177-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर दौड़ में गुंजा मौर्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर दौड़ में गुंजा मौर्या प्रथम
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के जनसेवा इंटर कालेज इमलीपुर फुलवारी में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। इसमें विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुंजा मौर्या ने आठ सौ, 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जनसेवा इंटर कालेज इमलीपुर के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जैसे दैनिक जीवन को चलाने के लिए भोजन पानी की आवश्यकता होती हैं उसी प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि जिला एकीकरण समिति के सदस्य अमरेश पाठक ने कहा की खेलकूद बहुत पुरानी धरोहर है। इसे बचाने की जरूरत है। एथलेटिक्स बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, रंजना द्वितीय, ममता तृतीय रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, खुशबू द्वितीय, सभ्या तृतीय रहीं। आठ सौ मीटर की लंबी दौड़ में गूंजा मौर्या प्रथम, सुमन द्वितीय, खुशबू तृतीय रहीं। 15 सौ मीटर दौड़ में गूंजा मौर्या प्रथम, सुमन द्वितीय, संगम तृतीय रहीं। तीन हजार मीटर की दौड़ में गूंजा मौर्या प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग सौ मीटर की दौड़ में दीपू सिंह प्रथम, आदर्श सिंह द्वितीय, अंकित तृतीय रहे। चार सौ मीटर दौड़ में रत्नेश यादव प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, रिंकू यादव तृतीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में संजय कुमार यादव प्रथम, रोहित यादव द्वितीय, मनोज यादव तृतीय रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में संजय कुमार यादव प्रथम, मनोज यादव द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय रहे। तीन हजार मीटर में संजय कुमार यादव प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, मनोज यादव तृतीय रहे। गोला प्रक्षेप में अभषेक सिंह प्रथम स्थान, लंबी कूद में रत्नेश यादव प्रथम रहे। वालीबाल बालक वर्ग में गुरेठ विजेता एवं तिलौली कला उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में फुलवारी विजेता एवं सिरसिया ठकुराई उप विजेता रही। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन जनसेवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक उपाध्याय ने लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जितेंद्र, जीएन सिंह, राकेश सिंह, बीएल यादव, नंदलाल यादव, आशीष कुमार, महेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सूरज परदेशी मौजूद रहे।