फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   189 बच्चों को दिया छात्रवृति प्रमाण पत्र

189 बच्चों को दिया छात्रवृति प्रमाण पत्र

Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
189 बच्चों को दिया छात्रवृति प्रमाण पत्र
चुर्क। गांधी जयंती के मौके पर जय ज्योति इंटर कालेज के सभाकक्ष में मंगलवार को समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इसमें सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे, हरिराम चेरो व डीएम अमित कुमार सिंह ने 189 छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

सांसद, डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधक सुधीर मिश्रा ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती पर तरह-तरह के चित्र बनाए। यहां सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्या अमिता पांडे, लेफ्टीनेंट अनिल यादव, गौरव मिश्रा मौजूद रहे। दुद्धी: साहू समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में सरस्वती शिक्षा निकेतन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। यहां उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान गोपाल गुप्ता, प्रभु सिंह कुशवाहा, डोमन प्रसाद, रामेश्वर साहू, जयराम गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, राम निहोर मौजूद रहे। चोपन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर नगर के रामलीला मैदान, सब्जी मंडी में मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया। ओबरा विधायक संजीव गौड़ ने कहा कि गांधी ने स्वच्छ भारत का स्वप्न देखा था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। यहां राजन जायसवाल, संजय जैन, बिट्टू सिंह, परशुराम केसरी, तीर्थराज शुक्ला, सुनील सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, सत्येंद्र आर्य मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इम्तियाज अहमद व ईओ ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed