फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध खनन: सफेदपोशों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई

अवैध खनन: सफेदपोशों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन: सफेदपोशों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई
सोनभद्र। जिले में हो रहे बालू-गिट्टी के अवैध खनन/परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने अवैध खनन/परिहवन कराने में शामिल सफेदपोशों और कर्मियों को चिन्हित करने के लिए दो टीमें गठित की है। अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासनस्तर पर लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

बतादें कि जिले में बरहमोरी (हर्रा), चाचीकला, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोलिया घाट, चोपन, जुगैल, बीजपुर थाना और डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में कई स्थानों पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कई खदानों में मानकों की अनदेखी कर खनन/परिवहन किया जा रहा है। समय समय पर वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस विभाग की टीम छापेमारी कर इसका खुलासा भी करती रही है। लेकिन कई सफेदपोशों व संबंधित महकमों के कुछ कर्मियों का अवैध खनन/परिवहन करने वालों का सरंक्षण होने के नाते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। कुछ मामलों में शासन स्तर से हस्तक्षेप होने के कारण अधिकारियों के हाथ भी बध जाते है। उल्लेखनीय है कि सपा सरकार में यहां वीआईपी सिंडरिकेट अवैध खनन करवा रहा था, वहीं वर्तमान में सफेदपोशों और संबंधित महकमों के कर्मियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध/परिवहन किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार को वैध बनाने के लिलिए दूसरे राज्यों के परमिट या स्कैन परमिट का इस्तेमाल हो रहा है। अब नवागत एसपी ने इस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है तो मातहतों ने भी मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि अवैध खनन/परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए दो टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed