{"_id":"5b92c004867a557e876d83b9","slug":"21536344068-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल मूल्य बृद्धि पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल मूल्य बृद्धि पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंप कर गहरी नाराजगी भी जताई गई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि केंद्र व मप्र की भाजपा सरकार कई मोर्चो पर विफल साबित हुई है।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर पहुंचे व पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। दोपहर बड़े पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद डीएम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा के साथ मप्र की शिवराज सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। नेताओं का कहना था कि तेल की कीमतों में हो रही रोजाना वृद्धि की मार से जनता त्रस्त हो चुकी है। बढ़ोतरी की वजह से रोजाना उपयोग की वस्तुएं महंगी होने के साथ यात्री किराए में भी वृद्धि हो रही है। इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। नेताओं ने बेरोजगारी का मसला उठाते हुए मप्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिले में उद्योगों की भरमार के बाद भी युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। तेंदू पत्ता बोनस वितरण आदि का भी मसला उठाया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंप कर नेताओं ने साफ कर दिया कि उनकी मांगों का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित द्विवेदी, अरविंद सिंह चंदेल, राम अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।