{"_id":"5ae206094f1c1b05418b69b7","slug":"21524762121-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की क्षति
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में बुधवार की रात लक्ष्मीकांत के घर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जल गया। घटना के दौरान घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आग की लपट से सभी की नींद खुल गई और किसी तरह वे जान बचाकर घर से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
बुधवार की रात करीब ढाई बजे शार्ट-सर्किट से लक्ष्मीकांत के घर आग लगी। जिस समय आग लगी परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। आग की तेज लपटों को देखकर पड़ोस के लोग घर की ओर दौड़ पड़े। परिवार के सदस्यों की भी नींद खुल गई। ग्रामीणों की मदद से परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाया। उसकी मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। आग के भयानक रूप ने पूरे घर को जला दिया। भुक्तभोगी ने बताया कि मकान बनवाने के लिए तीस हजार रुपये नकद घर में रखा था। वह भी जल गया। इसके अलावा खाने, पीने के लिए अनाज, कपड़े, पंखा, बर्तन सभी आग की भेंट चढ़ गया। आग के तांडव ने पूरी गृहस्थी जला कर खाक कर दिया।