{"_id":"5accfb314f1c1b663d8b4667","slug":"21523383089-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के अनशन को विद्यार्थी परिषद ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के अनशन को विद्यार्थी परिषद ने दिया समर्थन
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में एम.काम की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन का समर्थन किया है।अनशन पर छात्र नेता अभिषेक अग्रहरि, आदित्य, सौरभ चतुर्वेदी, रौशन कुमार चंद्रवंशी, प्रेम सागर, राजेश चौधरी बैठे।
अनशनकारियों का माल्यार्पण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर संयोजक अभिषेक सोनी ने किया। छात्र संघ के पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने कहा की महाविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के मांगों की अनदेखी कर रहा है। अनशन चार दिन से चल रहा है लेकिन अब तक कोई भी अफसर छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए मौके पर नहीं आया। छात्रों की मांग को पूरा नही किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। अभाविप नगर संयोजक अभिषेक सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पूर्ण रूप से इस आंदोलन मे छात्रों के साथ है।
अनशन स्थल पर छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, रितेश जायसवाल, अनंत पाठक, प्रमेंद्र यादव, दिनेश राज, शुभम पटेल, दिनेश चंद पटेल, नसीरूदीन, दीपक केशरी, मनमोहन मौजूद रहे।