{"_id":"5ac7b0814f1c1bb5618b600a","slug":"21523036289-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ही दिला सकती है गुंडाराज से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ही दिला सकती है गुंडाराज से मुक्ति
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में शुक्रवार को बसपा की बैठक हुई। इसमें आगामी लोग सभा चुनाव मेें पार्टी केे उम्मीदवार को जिताने की रणनीति बनी। बोले बसपा ही गुंडाराज से मुक्ति दिला सकती है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
मुख्य अतिथि सुबोध राम ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि जनता चार साल अच्छे दिन भोग चुकी है। जनता को पता चल गया है कि भाजपा के करनी और कथनी में कितना अंतर है। कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले कि 2019 के लोक सभा चुनाव में विरोधियों को धूल चटाना है। कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें गुंडाराज का खात्मा होता है बाकी अभी क्या चल रहा है यह बताने की जरूरत नही है। जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि बसपा ही दलितों और आदिवासियों के हितों की रक्षा करती है। पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर प्रगति रिपोर्ट जानी और मजबूती से कार्य करने का निर्देश दिया। प्रभारी रामविचार गौतम, विधान सभा अध्यक्ष शंभूनाथ, प्रेम सागर पांडेय, मनोज भारती, अनिल मौर्य, विमला देवी, राजेश घुसिया, राकेश आजाद आदि मौजूद रहे।