{"_id":"5ac662d34f1c1bc7618b5a3a","slug":"21522950867-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंजर जोन में खनन होने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंजर जोन में खनन होने पर की जाएगी कार्रवाई
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी की टीम ने गुरुवार को कोठा टोला स्थित खदान का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा मानकों की जांच की। डेंजर जोन में खनन कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पिछले एक माह में खनन क्षेत्रों में हुई मौतों की सूचना पर अधिकारियों की टीम बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी।
वाराणसी क्षेत्र के खान सुरक्षा निदेशालय के उप निदेशक पीआर ठाकुर के नेतृत्व में टीम गुरुवार की सुबह बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम खदान संचालकों ने काम काम ठप कर दिया और खदान क्षेत्र से इधर-उधर हट बढ़ गए। दोपहर में टीम ने पंहुचकर कोठा टोला स्थित सौरभ स्टोन कंपनी खदान का निरीक्षण किया। यहां जानकारी ली कि सुरक्षा संबंधी मानकों को पूरा किया जा रहा है या नहीं। खदान में जाने वाले रास्ते की चौडाई, खदान की गहराई, बैरीकेटिंग की नापी भी कराई गई। खदान में मौके पर मौजूद ब्लास्टर, फोरमैन से खदान की जानकारी ली। निर्देश दिया कि डेंजर जोन की खदानों में कार्य किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। अधिक खनन के चक्कर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कदापि नहीं होनी चाहिए। खान सुरक्षा के नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। मानक के विपरित खनन मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप निदेशक पीआर ठाकुर ने हाल में हुई घटनाओं पर कहा कि किन परिस्थितियों में ये घटनाएं हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है।