{"_id":"5abe83114f1c1bbe618b4a12","slug":"21522434833-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवाद को बहुरूपिया ब्रांड कहे जाने से नाराज सपाजनों ने शुक्रवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह से प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर कर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि समाज के प्रत्येक असमानता के विरुद्ध संघर्ष करना ही समाजवाद है। भाजपा सरकार में लगातार हत्या, लूट, छिनैती, बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर ठगा गया। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आजिज आकर किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। पूर्व नगर उपाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ कागजों पर काम हो रहा है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। गिट्टी-बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। जुनैद अंसारी, रमेश यादव, सूर्य प्रकाश, प्रमोद यदुवंशी, सुरेश मौर्या, शकील अहमद, हिफाजत, जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा किे जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सुरेश मौर्या, शाजिद, अभिषेक मौर्य, संदीप सिंह, विनय कुमार, अनिश मौर्य, इलियास, तसव्वर, तब्बू आदि मौजूद रहे।