{"_id":"5abe830b4f1c1bc0618b49c5","slug":"21522434827-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उपकेंद्रों के 20 गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उपकेंद्रों के 20 गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। अमवार विद्युत सब स्टेशन और डूमरडीहां सब स्टेशन से एक-एक ब्रेकर पखवारे भर पहले जल जाने से 20 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। एसडीओ विद्युत मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि ब्रेकर बनने में एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
अमवार व डुमरडीहा सब स्टेशन से एक ही फीडर से जोड़कर कुछ गांवों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। फीडरों के जल जाने से डूमरडीहा पर आधारित फीडर से कटौली, मझौली, रजखड़, दुमहान, झारो, कादल, रनटोला, मनबसा, कटौंधी के अलावा अमवार फीडर से महुली, जाताजुआ, फुलवार, हरपुरा, धूमा, छतरपुर, गोइठा, टेढ़ा, दिघुल, खजुरी, निमियाडीह सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों राजकुमार, श्याम किशोर, विवेक कुमार, अभिनव कुमार, सुनील तिवारी, अभिषेक गुप्ता ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से तत्काल इसे ठीक करने की मांग की है। चेताया कि जल्द उसे ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।