{"_id":"5a0494044f1c1b7a548bbe30","slug":"21510249476-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य बहिष्कार कर वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य बहिष्कार कर वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। तीन अधिवक्ता भाइयों पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में गुरुवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर राबर्ट्सगंज कचहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। इसकी वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। एसबीए सभागार में हुई बैठक में शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का वकीलों ने ऐलान किया है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता यशवंत कुमार सिंह एवं उनके दो अधिवक्ता भाइयों के विरूद्ध बिना जांच किए ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज किया है। इसके विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए आमसभा की बैठक बुलाई गई। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर डेलीगेशन एसपी से मिलेगा। इसके बाद 13 नवंबर को डेलीगेशन की रिपोर्ट को आमसभा की बैठक में पेश किया जाएगा। वकीलों का जो विचार आएगा उसी के अनुरूप अग्रीम निर्णय लिया जाएगा। इसकी वजह से 13 नवंबर को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संचालन महामंत्री श्रीनिवास मिश्र ने किया। ओम प्रकाश पाठक, ओम प्रकाश राय, अमरनाथ मिश्रा, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, रमेश राम पाठक, सेराज अख्तर खान, राजीव गौतम, गोविंद मिश्र, कैलाश सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज धर, पवन मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक पाठक, प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद रही।