{"_id":"59fb55d14f1c1b68678b90a7","slug":"21509643729-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नियमित करने के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नियमित करने के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मानदेय नियमित कराने समेत अन्य मांगों लेकर लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ ने धरना किया। मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को सूबे के सीएम के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि पिछली सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय प्रदान किया था, लेकिन वर्तमान सरकार की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। कहा कि योगी सरकार वित्त विहीन शिक्षकों का मानेदय नियमित करते हुए शिक्षकों की सेवा नियमावली बनवाएं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी मानदेय का लाभ दिया जाय। कहा कि वर्ष 2010 के बाद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को भी मानदेय का लाभ मिलें। कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हिलाहवाली की गई तो शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। हक की लड़ाई लड़ने के लिए शिक्षक तैयार है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह, संतोष कुमार तिवारी, डॉ. सुरेश प्रसाद, प्रमोद दूबे, रामलाल सिंह, सतीश सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, गोपाल सिंह, अनिल सिंह, आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।