फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घटना होने पर थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

घटना होने पर थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Sat, 24 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
घटना होने पर थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार
सोनभद्र। आगामी पर्वों के मद्देनजर शनिवार को चुर्क पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आरके श्रीवास्तव ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान जिन थाना क्षेत्रों में घटनाएं होंगी, वहां के इंचार्ज को लापरवाह मानते हुए निलंबित किया जाएगा। शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाय।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए नमाजस्थल पर पर्याप्त फोर्स तैनात किया जाय। बारिश होती है तो नमाजी नमाज कहां अदा करेंगे, उस स्थान को चिन्हित कर ड्यूटी लगाएं। सड़क के किनारे मस्जिद हो तो यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें। खुले में घूम रहे सूअरों को सूअर बाड़े में बंद करायें। कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के आपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि लंबित विवेचनाओं को भी निस्तारण करें। समयसीमा के भीतर विवेचना पूर्ण न करने वाले विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। डीआईजी को पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ईद के मद्देनजर जिन स्थानों पर नमाज पढ़ी जाएगी वहां फोर्स तैनात करने के लिए चार्ट तैयार कर लिया गया है। थानों में क्षेत्रीय लोगों से पीस कमेटी की मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुन कर समधान करने का भी कार्य जारी है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश कुमार सिंह, सीटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed