फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   212 corona infected during 24 hours

24 घंटे के दौरान 212 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
212 corona infected during 24 hours
सोनभद्र। जिला प्रशासन केतमाम प्रयास के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 212 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल है। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण के फैलाव में कमी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है, ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सकें। लेकिन अब तक पोखरिया, बसुहारी, सूअरसोत समेत अन्य गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं हुआ है। इस नाते ग्रामीण इलाकों में कोराना मरीज अधिक मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार की सुबह दस बजे से रविवार की सुबह दस बजे तक जिले में 212 कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज है। सीएमओ की ओर से कोरोना के मरीजों की सूची डीएम समेत अन्य अधिकारियों को उपलब्ध का दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना पीड़ित व्यक्तियों के घर-घर जाकर उन्हें मेडिकल कीट उपलब्ध कराने में जुट गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed