फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   207 seats unreserved

ग्राम प्रधानों की 629 सीटों में से 207 सीटें अनारक्षित

Sun, 14 Feb 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
207 seats unreserved
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। संभावित दावेदारों की निगाह भी सीटों के आने वाले आरक्षण पर लगी हुई है। दावेदार इस इंतजार में हैं कि सीटों का आरक्षण उनके मनमुताबिक हो तो चुनाव मैदान में दांव आजमाया जाए। फिलहाल शासन ने जिले में ग्राम प्रधानों के जातिवार आरक्षण संख्या की घोषणा कर दिया है। इसमें जिले की 629 ग्राम पंचायतों में से 207 सीट ही अनारक्षित है। शेष विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है। ब्लॉक प्रमुखों के पदों के आरक्षण की भी लिस्ट जारी हो गई लेकिन अभी यह तय नहीं हो सका है कि किस ब्लॉक की सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी या फिर अनारक्षित रहेगी। इसी तरह ग्राम प्रधानों के सीटों की संख्या के आरक्षण का निर्धारण हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव पंचायत मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात ग्राम पंचायतों के आरक्षण की संख्या घोषित कर दिया है। जारी किए गए चार्ज के अनुसार जिले की 629 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जनजाति स्त्री के लिए 12 सीट और अनुसूचित जनजाति के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है। अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए 47 और अनुसूचित जाति के लिए 82 पद आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग में स्त्री के लिए 58 और पिछड़ा वर्ग के लिए 108 सीट आरक्षित हुई है। सिर्फ स्त्री के लिए 95 सीट आरक्षित की गई है। अनारक्षित सीट 207 सीट घोषित की गई है। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि शासन से आरक्षण की संख्या का निर्धारण किया जा चुका है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम ग्राम पंचायतों के सीटों के आरक्षण पर निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के वार्डों का भी निर्धारण किया जाना है। इसको लेकर प्रशिक्षण होगा। इसके बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed