फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2056 Sales of nomination papers

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 2056 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
2056 Sales of nomination papers
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री भी बढ़ गई है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 2056 पर्चे बिके। इसमें जिला पंचायत के 86 और शेष 1970 नामांकन पत्र ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के बिके हैं। इसी के साथ संभावित दावेदारों ने अपना प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर समर्थन जुटाने के प्रयास में संभावित दावेदार लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान 221, क्षेत्र पंचायत सदस्य 104, ग्राम पंचायत सदस्य के 52, घोरावल ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 59, ग्राम प्रधान के 114 व ग्राम पंचायत सदस्य के 39 नामांकन पत्र बिके। इसी तरह से म्योरपुर ब्लॉक ग्राम प्रधान 112, क्षेत्र पंचायत सदस्य 78, ग्राम पंचायत सदस्य 132, करमा ब्लॉक में ग्राम प्रधान 149, क्षेत्र पंचायत सदस्य 44, ग्राम पंचायत सदस्य 37, कोन में ग्राम प्रधान 49, बीडीसी 35, सदस्य 28, चोपन में ग्राम प्रधान 69, क्षेत्र पंचायत सदस्य 29, ग्राम पंचायत सदस्य 47, नगवां में ग्राम प्रधान 37, बीडीसी आठ, ग्राम पंचायत सदस्य आठ, चतरा में ग्राम प्रधान 47, बीडीसी 17, ग्राम पंचायत सदस्य 14 और बभनी ब्लॉक में ग्राम प्रधान 25, ग्राम पंचायत सदस्य 35 बीडीसी 12 नामांकन पत्र बिके। दुद्धी ब्लॉक में प्रधान के 119, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 162 व बीडीसी के 96 नामंकन पत्र बिके हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सामान्य वर्ग के 18 और आरक्षित वर्ग के 68 कुल 86 नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी। उधर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री नामांकन होने तक होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed