फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तपिश के बीच सिंगरौली में 61.43 फीसदी मतदान

तपिश के बीच सिंगरौली में 61.43 फीसदी मतदान

Tue, 30 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
तपिश के बीच सिंगरौली में 61.43 फीसदी मतदान
सिंगरौली। लोकसभा निर्वाचन सीधी संसदीय क्षेत्र में शामिल सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम समाचार मिलने तक औसतन 61.43 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम सात बजे तक कुछ मतदान केंद्रों से मतदान प्रतिशतों की अंतिम जानकारी आनी शेष रही।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ। लोकसभा क्षेत्र सीधी में नौ बजे सुबह तक 11.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें प्रात: 11 बजे तक 14.46 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 31.78 प्रतिशत मतदान हुआ। लगातार 45 डिग्री से अधिक तापमान रहने और गर्म हवाओं के बावजूद दोपहर में भी मतदान में तेजी बनी रही। क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक कुल 34.95 प्रतिशत रिकार्ड किया गया और दोपहर बाद तीन बजे तक 46.85 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। शाम चार बजे तक 46.85 प्रतिशत तथा शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 56.82 रहा। शाम छह बजे तक 57.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सीधी लोकसभा क्षेत्र में शामिल सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी अच्छा मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से मतदाताओं की कतारें लगने लगी। युवा मतदाताओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। सुबह बजे बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 11.32 प्रतिशत, देवसर में 10.01 प्रतिशत और चितरंगी में 9.32 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 26.12 प्रतिशत देवसर में 27.45 प्रतिशत तथा चितरंगी में 23.50 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में लगातार तेजी बनी रही दोपहर में मतदाताओं की संख्या में कुछ कमी आई लेकिन तीन बजे के बाद पुन: तेजी से मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 36.70 प्रतिशत देवसर में 35.44 प्रतिशत तथा चितरंगी में 36.12 प्रतिशत मतदान रिकार्उ किया गया। दोपहर दो बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 41.74 प्रतिशत देवसर में 39.50 प्रतिशत तथा चितरंगी में 38.15 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम चार बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में 49.56 प्रतिशत देवसर में 48.11 प्रतिशत तथा चितरंगी में 47.20 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक सिंगरौली में 58.78 देवसर में 58.37 तथा चितरंगी में 56.38 प्रतिशत मतदान रिकार्ड हुआ। दिव्यांगों और बुर्जुगों ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed