फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रामलोचन बने सिविर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

रामलोचन बने सिविर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
रामलोचन बने सिविर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। 105 मतदाताओं में से 102 मतदाताओं ने मत दिया। चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामलोचन तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कामेश्वर चौरसिया से 50 वोट से चुनाव जीत लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदलाल ने रामलोचन के जीत की घोषणा की। सिविल बार एसोसिएशन संघ के सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिये हुए मतदान में रामलोचन तिवारी निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किये गए। कड़े सुरक्षा व्यवस्था और गहमा गहमी के बीच सुबह साढ़े दस बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो तीन बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी नंदलाल, सहायक चुनाव अधिकारी रामजी पांडेय, रामनरेश अग्रहरि, विष्णुकांत तिवारी की देखरेख में साढ़े तीन बजे से मतों की गिनती शुरू हुई जो साढ़े चार बजे तक चली। मतों के गणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी नंदलाल ने चुनाव के परिणाम की घोषणा की। इसमें रामलोचन तिवारी ने 76 मत पाकर प्रतिद्वंदी कामेश्वर चौरसिया को 50 वोट से हरा दिया। कामेश्वर को महज 26 मत मिले। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजी पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्रेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पर अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार रॉय, सह सचिव प्रकाशन सुख सागर, सह सचिव प्रशासन शिवचंद सिंह, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ सदस्य पद अवधेश प्रसाद शुक्ला, गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ पद पर अनूप श्रीवास्तव, रवि सिंह अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। चुनाव परिणाम आने के बाद जीत की ख़ुशी में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे अधिवक्ता का मुंह मीठा कराकर ख़ुशी का इजहार किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed