फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण

छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण

Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण
अनपरा। रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला का वार्षिकोत्सव बुधवार को रेणूसागर प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के पी यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होनें कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने परिश्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम सफलता प्राप्ति के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। किड आइटम के माध्यम से बच्चों ने माता पिता के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन

राजस्थानी डॉस मोरनी बागा में......ने सभी का मनमोह लिया। वही दीप डांस के माध्यम से क्रिसमस डे व नववर्ष की शुभकामनाऍ दी गयी। हिन्दी एकांकी कवि सम्मेलन एवं कव्वाली के माध्यम से बच्चों ने खूब वाह-वाही लूटी। विद्यालय प्रभारी ए के पाण्डेय अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रबंधक शैलेश विक्रम सिंह ने समारोह के आयोजन के लिए प्रशंसा की। संचालन गायत्री भारद्वाज एवं के के त्रिपाठी ने किया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार सौम्या पाण्डेय एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार अंकित कुमार को दिया गया। विद्यालय के अशोक पाण्डेय, के के त्रिपाठी, कट्टटी पापू, के पाण्डेय एवं गायत्री भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बबिता त्रिपाठी, इन्दूलता सिंह, उनीब खान, अशोक विश्वकर्मा व शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed