{"_id":"5bd8a74cbdec2269827d4b2c","slug":"201540925260-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज में पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ की अगुवाई में फोर्स ने अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इसके बाद एसपी ने कस्बा पुलिस चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया।
बढ़ौली चौक से पैदल पुलिस अधीक्षक मेन मार्केट, रामलीला मैदान होते हुए पुलिस चौकी परिसर पहुंचे। रास्ते में एसपी ने सड़क के दोनों तरफ खडे़ ठेला, खोमचा समेत अन्य अतिक्रमण को साफ कराया। दुकानदारों को सामने सामान न रखने का निर्देश दिया। कोतवाल सीपी पांडेय को दोबारा अतिक्रमण कर आवागमन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि सड़क पर बेतरतीब खड़ा होने वाले वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस चौकी में बैरक, मेस, कार्यालय, परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह से विवेचना के बारे में पूछताछ की।