फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गैस एजेंसी पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गैस एजेंसी पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बभनी। क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को बभनी कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

गैस ऐजेंसी पर शनिवार को क्षेत्र के पोखरा, बचरा, बड़होर, चपकी, चौना, डूभा के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे। यहां ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेना था। काफी देर तक ग्रामीण सिलेंडर मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन एजेंसी संचालक उन्हें टरकाते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी देर तक परेशान करने के बाद एजेंसी संचालकों ने कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली की मांग कर दी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें सिलेंडर न देने की बात संचालकों ने कही। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे पैसा वसूला गया। इसी बीच धनवार प्रधान पति नंदलाल सिलेंडर लेने पहुंचे तो उनसे भी वसूली का मामला सामने आया। बाद में प्रधान पति ने सिलेंडर की तौल करायी तो मौके पर दस से 15 सिलेंडर में सात किलो कम गैस मिला। इस पर ग्रामीणों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण सोनमती, सीता, राजेश, रजमनिया, मोतीलाल, राजकुमारी, बृजकेश्वर, कलिमुननिशा, अंजु देवी, रामचंद्र, पार्वती, सोनसाय, राजकुमार ने एजेंसी संचालक के खिलाफ जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उपजिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को भी दी। इसके बाद ग्रामीणों को सिलेंडर वितरित किया गया और पैसा भी वापस किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिलेंडर देने के नाम पर पैसा वसूला गया। वहीं रिफिल सिलेंडर बदलने में भी बीस से तीस रुपये वसूला जा रहा है। उधर एसडीएम दुद्धी रामचंद्र यादव ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उज्ज्वला योजना में पैसा वसूला जा रहा है तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें भी मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed